पार्टी स्थापना दिवस को लेकर बीजेपी की ब्यवस्था बैठक संपन्न

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी 04 अप्रैल : पार्टी स्थापना दिवस एवं  भारत रत्न बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम सम्बंधित व्यवस्था बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष  विजय कठैत की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि विधायक टिहरी  किशोर उपाध्याय,   मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा टिहरी  उदय रावत की उपस्थिति में नई टिहरी भाजपा कार्यलय में संपन्न हुई l

बैठक मे तय हुआ कि  6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को बूथ स्तर तक भव्य रूप से मनाया जाऐगा एंव सेवा पखवाड़ा के रूप में कार्यकर्ताओं को इस बारे में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को मण्डल स्तर से बूथ स्तर तक प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के घर पर झण्डे लगाये जायेगें. 

 6 व 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्य से लेकर वरिष्ठ नेताओं को बूथ पर एकत्रित कर पार्टी का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाऐगा l

केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणी योजनाओं के बारे में गांव के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ कैसे मिल सके, प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन योजनाओं की जानकारी एंव प्रचार-प्रसार करने का कार्य करेगा साथ ही बूथ स्तर पर गांव बस्ती में सफाई अभियान कार्यकर्ता बूथ पर ही रात्री प्रवास करेगा,  साथ ही बूथ समीतियों की बैठक कर पार्टी की मजबूती के लिए आपसी संवाद करेगें l

इस कार्यक्रम का संयोजक राजेन्द्र प्रसाद डोभाल व सहसंयोजक जयेन्द्र पंवार, रवि शंकर के द्वारा किया गया।


इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेन्द्र प्रसाद बैलवाल व दर्मियान सिंह कण्डारी पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिता कंडियाल , आनंदी नेगी , शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक चन्द्रपाल परमार, शीशराम थपलियाल, कुलानंद चमोली, पवन शाह, विमला खण्डका, गीता नेगी, अमिता भट्ट, मधु भट्ट, निर्मला बिजल्वाण, विनित उनियाल, लक्ष्मी रावत, लीला मखलोगा, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, नंदू बाल्मिकी, रवि कुमार, बलवीर सिंह नेगी, तोफिक अहमद, मंजू चंद, मीना सेमवाल, धनिता बिष्ट, सरिता पंवार, जोगेन्द्र दास, गुड्डू सजवाण, दिनेश पुण्डीर, मुनेन्द्र भट्ट, मदन कठैत, प्रताप गुसांई, गोविन्द सिंह बिष्ट, गब्बर सिंह, राकेश लवली, हीरा नेगी, परमजीत राणा, दिपक राणा, राजेश बैलवाल, चण्डी प्रसाद बैलवाल, मंयक जुयाल, प्रताप राणा, तसुब्बर, रवि कुमार आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति  मे कोषाधिकारी पद से सेवानिवृत हुए त्रिलोक सिंह रमोला भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top