भारतीय जनता पार्टी कार्यशाला का हुआ आयोजन

रिपोर्ट : डी पी उनियाल 

            


  टिहरी : भारतीय जनता पार्टी देव प्रयाग नगर मंडल सदस्यता अभियान की बैठक का शुभारंभ मुख्य वक्ता जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह तथा मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। 

मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य वक्ता जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को पर्व के रूप में किया जाय ,कहा कि मंडल की टीम हर घर में जा कर नये सदस्य बनायें एवं पुराने सदस्यों को भी सदस्यता अभियान में शामिल करें। उन्होंने कहा कि सदस्य ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ है ,अधिक से अधिक लोगों को इस में जोडा जाना चाहिए। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री दीवान सिंह ने किया, मंडल महामंत्री दीवान सिंह ने कहा कि सभी लोग लक्ष्य हासिल करेंगे, मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देवप्रयाग नगर मंडल का हर कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनायेगा ।

 इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीता ध्यानी,मंडल उपाध्यक्ष सुनीता डोभाल, रिद्धि भट्ट, दिनेश विष्ट युवा मोर्चा के भूप सिंह भंडारी,राकेश चौहान, सुचित्रा असवाल सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया कड़ा एक्शन : लापरवाही बरतने पर अध्यापक जयवीर सिंह निलंबित

सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, परीक्षा में 91.39 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए

ब्रेकिंग उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास यात्रियों की बस वाहन दुर्घटनाग्रस्त