मुख्यमंत्री 31 को लंबगांव में करेंगें चुनावी सभा, कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह

Uk live
0

Team uklive


 टिहरी : आज लंबगांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी विधानसभा प्रतापनगर की प्रबंध समिति, कोर कमेटी की कामकाजी बैठक हुई। जिसमे पार्टी की रीति नीति के अनुरूप  भाजपा के आदर्श पुरुषों व भारत माता की फोटो के सम्मुख सर्वप्रथम दीप धूप प्रज्वलन करने के बाद बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाकर बैठक की विधिवत शुरुआत जिलाध्यक्ष  राजेश नौटियाल की अध्यक्षता में शुरू हुई। कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं अब लोकसभा चुनाव में जुटना होगा, उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तमाम जनकल्याण की योजनाओं से जनता का मन भाजपा के पक्ष में है जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है, इस चुनाव में बात भाजपा के  चुनाव जीतने की नही बल्कि पिछले दो चुनावों की तुलना में भाजपा को बड़ी बढ़त के साथ चुनाव जीतने की हो रही है, माननीय प्रधानमंत्री जी का अबकी बार 400 पार के नारे को सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प से सिद्धि की तरफ ले जाने का वक्त है, नौटियाल ने कहा कि इस समय टिहरी संसदीय क्षेत्र से माला राज्य लक्ष्मी शाह जी को कम से कम 5 लाख वोटों से चुनाव जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता या हर पदाधिकारी अपने पन्ने की फिक्र करें, अपने बूथ पर अधिक से अधिक वोट भाजपा के पक्ष में दिलाएं। शक्ति केंद्र की टीम मजबूती से कार्य करेगी तो निसंदेह अबकी बार 400 पार का नारा सार्थक तो होगा ही हमारी प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह रिकॉर्ड मतों से विजय होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष  राजेश नौटियाल जी ने कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ा है,कश्मीर से धारा 370 हटाना, 35 ए हटाना, राम मंदिर निर्माण कार्य करवाना,ये कुछ ऐसे मुद्दे थे जो दशकों से सदियों से लटके थे लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया तो ये सब सपने साकार हुए, इसके अलावा आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, कौशल विकास, स्टार्टटप,निशुल्क अनाज, प्रधानमंत्री आवास आदि अनेकों योजनाओं से आम जन को लाभ पहुंचा है।  साथ ही कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ता जुड़कर प्रत्येक गांव , बूथ, शक्ति केंद्र स्तर के लाभार्थियों से जरूर मिलें, जिलाध्यक्ष जी ने 31 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की प्रतापनगर विधानसभा के लंबगांव में होने वाली जनसभा हेतु कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की बात कही।

आज की कामकाजी बैठक में विधानसभा संयोजक पूर्व विधायक  विजय सिंह पंवार गुड्डू भाई ने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने के लिए सभी को मजबूती से जुटना होगा, साथ ही उन्होंने 31 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम  को सफल बनाने हेतु जुटने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है,भाजपा के सभी कार्यकर्ता बेहद ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करता है। साथ ही कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के कार्यों का आंकलन पार्टी नेतृत्व जरूर करता है, जो भी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता है पार्टी जरूर  कार्यकर्ता की चिंता करती है।

आज की कामकाजी बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र जुयाल जी ने किया ।

आज की कोर कमेटी व प्रबंध समिति की बैठक में विधानसभा प्रभारी मेहरबान  सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री प्रेम दत्त जुयाल, भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, परमवीर पंवार, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रमोद उनियाल, जिला मंत्री ममता पंवार के अलावा प्रतापनगर विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष राजपाल सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, रमेश रतूड़ी, ऋषि भट्ट तथा मंडलों के महामंत्री नंदकिशोर पैन्यूली, मुरारी रांगड़, विवेक भट्ट, धनवीर नेगी,  दिनेश भंडारी, शिव सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर पैन्यूली, बसंत सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह रमोला, सुरेश आर्य, राजेंद्र नेगी, रोशन रांगड़, उम्मेद सिंह रावत, धनवीर सिंह रावत, सत्य प्रसाद डिमरी, हुक्कम सिंह बिष्ट, राजवीर कंडियाल, अरविन्द सिंह पंवार, तेजपाल बिष्ट, राहुल राणा, नरेश उनियाल, विक्रम सिंह, धर्म सिंह, जय सिंह, अनार सिंह, शकुंतला  रांगड, गीता नेगी, कुलदीप बगियाल आदि चुनाव प्रबन्धन समिती के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता जोत सिंह को भाजपा में सम्मिलित हुवे जिनका जिलाध्यक्ष तथा अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर व पार्टी का पटका उनके गले में डालकर उनका स्वागत किया। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी  की  31 मार्च को लमगांव में जन सभा कार्यक्रम को सफल बनाने व लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को  मजबूती से जुटने का पुनः आह्वान किया गया. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !