राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी टिहरी गढ़वाल की प्रतिभाएं

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की तत्वावधान में अहमदाबाद गुजरात में दिनांक 16 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद टिहरी के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे विगत 25 एवं 26 दिसंबर 2023 को जिला एथलेटिक्स फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट में चयनित प्रतिभागी अहमदाबाद गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दिनांक 14 फरवरी को प्रस्थान करेंगे।

राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय प्रवक्ता व डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के  उपाध्यक्ष कमलनयन रतूडी ने बताया कि अंडर 14 अंदर 16 वर्ग में जनपद के 13 छात्र-छात्राओं का चयन अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार से कुमारी किरण सुजल डोभाल साहिल गुनसोला, राइका अखोड़ी से दिव्या चमोली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थट्यूड से दीपिका रावत, राजकीय इंटर कॉलेज मिश्रणगांव से नंदनी ,राइका धारकोट से  अंशिका, सीमा राजकीय इंटर कॉलेज रजाखेत से हनि पेटवाल तथा राजकीय इंटर कॉलेज ओडाडा से सक्षम रावत का चयन किया गया है। राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री माननीय सुबोध उनियाल द्वारा खेलकिट प्रदान की गई इसके लिए एसोसिएशन ने उनका आभार व्यक्त किया ।टिहरी विधानसभा के सम्मानित विधायक श्री किशोर उपाध्याय व भिलंगना विधानसभा के सम्मानित विधायक श्री शक्तिलाल ने भी भविष्य में एथलेटिक्स एसोसिएशन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया व प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।सम्मानित मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री शिव प्रसाद सेमवाल मंडलीय मंत्री डॉ हेमंत पैन्यूली  जिला खेल समन्वयक विनोद नेगी पूर्व जिला खेल समन्वयक महेश पालीवाल ,सूर्यप्रकाश जोशी,ब्लॉक खेल समन्वय श्री उपेंद्र मैंथानी,सुरेंद्र कुमार,व व्यायाम शिक्षकों विपिन रावत ,आजाद बिष्ट ,यशपाल सिंह रावत ,दिनेश बिष्ट,दिनेश चंद्र जगूड़ी आदि ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है  जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री संजीव कुमार ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा जताई  कि भविष्य में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन जनपद से और भी प्रतिभाओं को निखार कर राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का कार्य करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top