तहसील दिवस पर निवर्तमान सभासद शक्ति प्रसाद जोशी ने जिलाधिकारी से की बिभिन्न समस्याओ के निराकरण की मांग

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : मंगलवार को  चम्बा ब्लॉक सभागार मे तहसील दिवस के अवसर पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम मे निवर्तमान सभासद शक्ति प्रसाद जोशी ने  जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित को नगर क्षेत्र चम्बा की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया । 

साथ ही सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करवाने की मांग की ।

उन्होंने बताया कि  नगर क्षेत्र चंबा में कई वार्ड में विभिन्न स्थानों पर विद्युत विभाग के द्वारा खुली तार होने से करंट लगने की स्थिति बनी है उक्त स्थान पर  बन्च केवल नहीं डाले जाने से विद्युत पोलों पर अभी भी शॉर्ट सर्किट एवं करंट लगने का खतरा बना रहता है तथा नए विद्युत पोल लगाए जाने की आवश्यकता है

 राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग ने  707 आईएसबीटी देहरादून विभाग की सड़क चंबा क्षेत्र में ब्रांच वादी बादशाही थौल नई टिहरी रोड एवं मसूरी रोड चम्बा  मुख्य बाजार के अंतर्गत सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है 



वहीं नगर क्षेत्र चंबा नई टिहरी रोड टैक्स स्टैंड के समीप पूर्व 2023 अगस्त माह में क्षतिग्रस्त हुई पार्किंग का निर्माण कार्य करवाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करवाया है. 

बताया कि जिलाधिकारी ने  विभाग के अधिकारीयों  को निर्देशित कर शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण करने को कहा है. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top