Team uklive
टिहरी (13 फरवरी ): मंगलवार को कर्नल अजय कोठियाल व जिला सचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन देहरादून अजय पैन्यूली द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज चमियाला में छात्र छात्राओं की कैरियर काउंसिल व गाइडेंस करवाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह तनवार, अविभावक संघ के अध्यक्ष राजपाल नेगी, कमल पंवार, प्रशांत जोशी, प्रदीप कुमार, कैप्टन रमेश कैन्तुरा, कैप्टन बलबीर सिंह श्री रणवीर राणा, रोशन शाह, संजीव सेमवाल, राजेन्द्र राणा, उत्तम प्रसाद सेमवाल, गणेश रमोला, विरेन्द्र सिंह डबोला, आनन्द प्रकाश भट्ट, अम्बेश्वरी सुरीरा, लता थपलियाल, सुनील बिष्ट, सुनील कुमार, दिनेश बिजल्वाण, गीता शाह, उमेश रावत उपस्थित रहे।
मंच संचालन उत्तम सिंह कोहली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह तनवार व अध्यक्ष द्वारा कर्नल कोठियाल व अन्य आगन्तुको का स्वागत स्मृति चिन्ह व साल भेंट कर किया गया।
कर्नल कोठियाल द्वारा छात्र छात्राओं के प्रश्नों, जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।


