Team uklive
टिहरी : मकरसंक्रांति पर विश्व हिन्दू परिषद ने कोटीकॉलोनी टिहरी झील के बोटिंग प्वाइंट पर खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लगभग 300 लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
सोमवार को कोटिकलोनी में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा मकरसंक्रांति पर्व पर खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मां गंगा एवं भगवान सूर्य देव का पूजन किया गया। विहिप जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह सजवाण ने कहा कि मकर संक्रांति पारम्परिक त्यौहार है।इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है और मकर राशि में प्रवेश करता है।मौसम सर्दी से बसंत की ओर जाने लगता है।मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से शरीर रोगों से मुक्त रहता है।
इस अवसर पर लोगों को श्री रामजन्मभूमि पूजित अक्षत का वितरण कर अयोध्या आने का न्यौता दिया।इस मौके पर विहिप विभाग मंत्री सुरम तोपवाल, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद डोभाल, प्रखंड उपाध्यक्ष अंकित भट्ट, पूर्व छात्र संघ सचिव सचिन सजवाण,विजन एचएम के निदेशक प्रदीप कोठारी,वीएचएम के निदेशक योगेश रमोला, सभासद पवन शाह, वीरेंद्र सेमवाल, गब्बर सिंह पंवार,सचिन अग्निहोत्री,अनुज उनियाल, लखवीर, अजय बहुगुणा, प्रवीण रावत, प्रमोद, मनीष, नवीन, आदि।


