Team uklive
टिहरी : रविवार को नागरिक मंच की मासिक बैठक सुन्दर लाल उनियाल अध्यक्ष नागरिक मंच नई टिहरी की अध्यक्षता मे सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी मे संपन्न हुई जिसमे पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा पुष्टी की गई साथ ही नववर्ष की बधाई के साथ निम्नलिखित प्रस्ताव/निर्णय लिये गये-
दिनांक 04.01.2024 का डॉ० सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जिला कार्यालय नई टिहरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रीह-घुत्तु, नई टिहरी ग्रेविटी पेयजल योजना, चम्बा-छमुण्ड-नई टिहरी मोटर मार्ग व ट्रैक रुट, कोटी कॉलोनी-कुट्ठा-बौराडी-नई टिहरी रोप-वे निर्माण, नई टिहरी शहर के संस्थापक स्व० बचन सिह नेगी, पूर्व प्रमुख चम्बा की स्मृमि में दो स्मृति द्वारों (कुट्ठा एवं सुरसिंगधार में) का निर्माण करना एवं स्मृति वन वाटिका की भूमि को वाटिका के नाम हस्तान्तरित / आवंटन करने (जिसमें जिला प्रशासन/पुनर्वास विभाग, वन विभाग एवं नगर पालिका द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर सहमति प्रदान की गयी है). टिहरी बाँध झील के रिंग रोड़ को हल्का मोटर वाहन सड़क निर्माण करने, कोटी कॉलोनी से कुट्ठा-नई टिहरी ट्रैकिंग रुट का निर्माण कराने व देहरादून, दिल्ली, नैनीताल से रोडवेज की बसों का संचालन करने एवं टीजीएमओ की समस्त बसों का रुट संचालन द्वारा नई टिहरी से करने की मांग रखी गयी जिस पर सचिव द्वारा शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया.
बैठक मे कहा गया कि शासन से ज्ञात हुआ है कि सचिव, उत्तराखण्ड शासन के आदेश संख्या 80065/ई-45700/2023-01(89)/2021 दिनांक 05 जनवरी 2024 के द्वारा पुनर्वास निदेशालय के अधीन सम्पादित किये जा रहे टिहरी बाँध परियोजना एवं टिहरी झील से ग्रामों एवं कास्तकारों के पुनर्वास का कार्य टीएचडीसी को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है जिस पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पुनर्वास निदेशक, टिहरी बाँध परियोजना नई टिहरी को निर्देशित किया गया है।
नागरिक मंच पुनर्वास का कार्य टीएचडीसी को सौंपे जाने का घोर विरोध करता है क्योंकि पुनर्वास से संबंधित अभी तक 259 परिवारों के मामले शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में विचाराधीन है जिसमें अभी तक उक्त पुनर्वास संबंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु मा० न्यायाधीश की नियुक्ति भी नहीं की गयी है। टिहरी बाँध परियोजना से प्रभावित ग्रामीण एवं शहरी प्रभावितों के अनेकों पुनर्वास के कार्य अभी भी लम्बित है।
साथ ही ग्राम बौराडी के 41 परिवारो को भवन निर्माण सहायता हेतु सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा शासनादेश जारी कर टीएचडीसी से पुनर्वास निदेशालय को धन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त आदेश का टीएचडीसी ने घोर विरोध कर असहमति व्यक्त की गयी है जबकि उन्ही सचिव द्वारा अपने उक्त पत्रांक / शासनादेश से पुनर्वास का कार्य टीएचडीसी को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है जिसका अनुपालन में टीएचडीसी द्वारा सहस सहमति दी गयी है। साथ ही आज यह भी अवगत कराना है कि पुनर्वास विभाग द्वारा अभी तक हनुमन्तराव कमेटी की पुनर्वास से संबंधित शिफारिशें भी लागू नहीं की गयी हैं।
नागरिक मंच एवं टिहरी बाँध से प्रभावित समस्त जनता के समस्त पुनर्वास से संबधित कार्य टीएचडीसी को सौंपे जाने का घोर विरोध करती है तथा मांग करती है कि टिहरी बाँध परियोजना से प्रभावितों के सम्पूर्ण पुनर्वास होने तक उक्त कार्य पुनर्वास निदेशालय द्वारा ही सम्पादित किये जाये अन्यथा नागरिक मंच एवं टिहरी बाँध से प्रभावित समस्त जनता को धरना प्रदर्शन करने हेतु मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन / प्रशासन की होगी।
अध्यक्ष सुन्दरलाल उनियाल , जगजीत नेगी मंत्री द्वारा बैठक का संचालन किया गया.
बैठक मे किशोरी लाल चमोली, प्रीती चौहान, त्रिलोक रमोला, करम सिह तोपवाल, गुरुदत्त डोभाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, बचन सिह रावत, भगवान देई तोपवाल, विजेन्द्र सिह रावत,हुकुम सिंह कुट्ठी आदि मौजूद रहे.


