Team uklive
टिहरी : माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष एवं जिला जज श्री योगेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर तथा माह जनवरी, 2024 के प्लान ऑफ एक्शन के अनुसार प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी द्वारा दिनांक 08.01.2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा, टिहरी में नशामुक्ति तथा साइबर अपराध विषयों पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी देते हुये प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दिनांक 1 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्ति पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसे "Massive Awareness Campaign based on the NALSA(Legal Service to the Victims of Drug Abuse and Eradication of Drug Menace) Scheme, 2015 नाम दिया गया है। उक्त् अभियान मे माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्रधिकरण के नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उक्त् योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जिले स्तर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को मिलाकर विशेष इकाइयों का गठन किया गया है जो नशे की दुष्प्रवृत्ति को रोकने के लिये, एवं भांग तथा अफ़ीम की खेती को रोकने के लिये साथ ही नशे के आदी हो चुके पीडितों के पुनर्वास के लिये कार्य करती है। शिविर के सम्बन्ध मे और जानकारी देते हुये श्री त्रिपाठी ने बताया कि उनके द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को एन.डी.पी.एस. कानून, 1985, ड्रग एंड कॉस्मेटिक कानून, 1940 व अन्य कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गयी तथा मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारें मे विस्तार से समझाया गया तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही विद्यार्थियों के मध्य जागरूकता पैंपलेट भी वितरित किये गये एवं उन्हे नशा न करने की शपथ भी दिलायी गयी।
उक्त शिविर मे विद्यार्थियों को साइबर अपराध, आन लाइन फ्राड, सोशल मीडिया फ्राड आादि के बारे मे भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा आनलाइन एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के उपायों एवं राष्टीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 की एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। उक्त शिविर में प्राधिकरण के मुख्य विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता श्री रतन मणि थपलियाल एवं रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां द्वारा भी प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं साइबर अपराध संबंधी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री राजपाल सिंह मियां द्वारा किया गया।


