विश्व अल्पसंख्यक का अधिकार दिवस पर जन- जानकारी अभियान के अंतर्गत कोतवाली कीर्तिनगर मे आयोजित हुआ कार्यक्रम

Uk live
0

Team uklive



  कीर्तिनगर : सोमवार को  कोतवाली कीर्तिनगर में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जन- जानकारी अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

    जिसमें प्रभारी निरीक्षक श्री कमल मोहन भण्ड़ारी द्वारा कस्बा कीर्तिनगर के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के हितो हेतु कल्याणकारी योजनाओं यथा कक्षा 1 से 10 तक अध्यनरत् छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति (केन्द्रपोषित), अल्पसंख्यक छात्रों हेतु दशमोत्तर (पोस्ट मेट्रिक) छात्रवृत्ति (केन्द्रपोषित), मैरिट-कम-मीन्स आधारित छात्रवृत्ति (केन्द्रपोषित), अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना, आदि केन्द्रपोषित एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना व अन्य के बारे में एवं संवैधानिक अधिकारों व संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के कार्य एवं उत्तराखंड पुलिस द्वारा अल्पसंख्यकों/ वंचित वर्गों के कल्याण एवं हितों की रक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपरोक्त सम्बन्ध में रा0इ0का0 कीर्तिनगर के प्रधानाचार्य श्री यशवंत सिंह नेगी द्वारा भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के स्कूल-विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से सम्बन्धित छात्रवृत्ति तथा अन्य शैक्षणिक  योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।

                 इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के  थाना क्षेत्र के मो0 जाहिद, मो0 तसलीम हुसैन, मो0 अकरम, श्री सुरेन्द्र पाल, मो0 रियाज, श्री भूरा, मो0 जाकिब आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।


इस मौके पर एलआईयू यूनिट कीर्तिनगर से उप निरीक्षक श्री किशन शाह , अ0उ0नि0 श्री बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अ0उ0नि0 श्री भगवती प्रसाद बहुगुणा, हे0कानि0 39 ना0पु0 नरेश राजवंशी, हे0कानि0 46 ना0पु0 राकेश रावत, कानि0 250 ना0पु0 अमित रावत, म0कानि0 162 ना0पु0 दीपा, म0कानि0 112 ना0पु0 मेनका आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम , अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं उत्तराखंड पुलिस विभाग के सहयोग से 18 दिसंबर 2023 को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर प्रदेश के समस्त पुलिस थानों मे "जन जानकारी अभियान "के अंतर्गत  कोतवाली कीर्तिनगर में आयोजित  किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top