Team uklive
कीर्तिनगर : 17.12.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निर्देशन में गैर जमानती वारण्टों की शत-प्रतिशत तामील हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना कीर्तिनगर पर प्राप्त गैर जमानती वारण्ट सम्बन्धित प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या -55/2023 पूजा देवी बनाम विनोद लाल, न्यायालय न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय (टिहरी गढ़वाल) NBW बनाम विनोद लाल पुत्र गेन्दालाल, निवासी सिल्काखाल, तहसील कीर्तिनगर जिला टिहरी गढ़वाल, हॉल हे0कान्सटेबल 070474428 C.T., 190 विनोद लाल 22th बटालियन S.S.B. महाराजगंज, गोरखपुर उत्तर प्रदेश अन्तर्गत धारा 125(3) द0प्र0सं0 को दिनांक 17.12.2023 को स्थान देहरादून से गिरफ्तार कर सोमवार आज को न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय टिहरी गढ़वाल में पेश कराया गया।
पुलिस टीम मे अ0उ0नि0 भगवती प्रसाद बहुगुणा, हे0कानि0 89 ना0पु0 मनमोहन सिंह बिष्ट, थाना कीर्तिनगर शामिल रहे.
थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय में पेशी के उपरांत न्यायालय के आदेशानुसार विनोद लाल को जिला कारागार टिहरी में दाखिल किया गया।


