Team uklive
टिहरी : चम्बा पालिका के निवर्तमान सभासद शक्ति प्रसाद जोशी ने जिलाधिकारी से टैक्सी स्टैंड के समीप क्षतिग्रस्त पार्किंग निर्माण की मांग की है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को दिये ज्ञापन मे उन्होंने कहा कि चम्बा नई टिहरी रोड टैक्सी स्टैण्ड के समीप 2023 अगस्त माह मे क्षति ग्रस्त हुई पार्किंग का निर्माण कार्य वर्तमान समय मे किसी भी प्रकार से गतिमान नही है.
इस क्षतिग्रस्त हुई पार्किंग में हृदयविदारक हुई घटना से शासन प्रशासन भलि भांति परिचित है, साथ ही आम जन मानस इस अप्रिय घटना को भुला नहीं सकते हैं।
कहा कि पूर्व समय मे कई बार उक्त स्थान पर भूर्गभ वैज्ञानिक भी प्रशासन के द्वारा भेजे गये.
शक्ति प्रसाद जोशी निवर्तमान सभासद
उक्त प्रकरण पर शासन प्रशासन के द्वारा इस क्षतिग्रस्त पार्किंग के निर्माण हेतु वर्तमान समय मे कहां तक कार्यवाही पहुंची है इस पर आम जन मानस को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नही है.
पांच माह का समय बीत जाने के बाद भी पार्किंग का निर्माण कार्य शुरु नही हो पाया है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मानस सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए उक्त स्थल पर शीघ्र करवाया जाना आवश्यक है।


