जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन मे जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला मे दिया गया एक दिवसीय आपदा सम्बंधित प्रशिक्षण

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : जिलाधिकारी  टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को  भिलंगना ब्लॉक के  रा०ई०का० चमियाला में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 315 व्यक्ति उपस्थित थे।


कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी। खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।                                       

प्रधानाचार्य  रविन्द्र सिंह तनवर द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top