साइबर अपराध एवं इंटरनेट सोशल मीडिया फ्रॉड विषय पर गोष्ठी

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : दिनांक 18.08.2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय टिहरी में किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, अभियोजन अधिकारी, एवं बाल कल्याण पुलिस अधिकारीगण के साथ मिलकर साइबर अपराध एवं इंटरनेट सोशल मीडिया फ्रॉड विषय पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में इस बात पर बल दिया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए पर्याप्त जागरूकता ही एकमात्र उपाय है। आज के समय जहां प्रत्येक व्यक्ति अपने रोजमर्रा के क्रियाकलापों के लिए इंटरनेट, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, UPI भुगतान प्रणाली पर निर्भर होता जा रहा है वहीं इस स्थिति का लाभ साइबर अपराधी भी लोगों को तरह तरह से ठगी करने के लिए कर रहें हैं। उक्त समस्या से बचने के लिए आम जनमानस को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप और उसके संभावित खतरे से समय समय पर जागरूक करने की आवश्यकता है। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष श्री अविनाश कुमार श्रीवास्तवकिशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण, APO सीमा चौधरी के अतिरिक्त विभिन्न थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top