रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : कृषि विभाग मिलेट मिशन योजना का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विकासखंड भटवाड़ी की ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने ग्राम बान्द्राणी में किया. जिसमें कृषि एवं भूमि संरक्षण सहायक अधिकारी अनिल राणा एवं अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकार से चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना मंडवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
विभाग के द्वारा कहा गया कि यह योजना जनकल्याणकारी है इस योजना से सीधे किसानों को लाभ मिलने वाला है सीधे किसान समूह के माध्यम से सहकारिता को अपना मंडवा झंगोरा देगा और उसके अंतर्गत 72 घंटे के अंदर उसके खाते में पैसा आ जाएगा. गोष्टी में मुख्य अतिथि विनीता रावत ने कहा यह योजना केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की बहुत ही जनकल्याणकारी किसान भाई बहनों के लिए है.
इस योजना का हमें लाभ लेना चाहिए जैसे हमारी नगदी फसल होती है ऐसे हमारे देश के प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कल्पना है कि गांव में छोर में बैठे हुए किसानों को कैसे नगदी पैसा मिले जिससे वह अपनी आजीविका मजबूत कर सके यह योजना मिलेट मिशन योजना के नाम से चलाई जा रही है जिसका शुभारंभ गांव के बीच में महिला समूह एवं बान्द्राणी के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य गांव के किसानों के बीच में किया गया
इस गोष्ठी का आयोजन समस्त न्याय पंचायत में किया जाएगा हम लोग अधिक से अधिक इस गोष्ठी में भाग ले ताकि हम ऐसी जनकल्याणकारी योजना का लाभ ले सकें.
कार्यक्रम में अधिकारी सचिन नेगी सहकारिता विभाग एवं अन्य विभाग से कई कर्मचारी अधिकारी के साथ ग्राम प्रधान अनीता क्षेत्र पंचायत अंकिता राणा क्यार्क प्रधान सुनीता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता जगमोहन रावत रैथल के प्रधान सुशीला राणा भटवाड़ी के प्रधान संतोष नौटियाल लाटा प्रधान रंजना ,पूर्व प्रधान सुदर्शन चौहान , रैथल पूर्व क्षेत्र पंचायत पुल्मा ,बिपिन राणा और महिला मंगल की अध्यक्षा युवक मंगल दल के अध्यक्ष. गाँव के कई बुजुर्ग और महिला उपस्थित रहे।


