उत्तरकाशी से महिला कांग्रेस अध्यक्ष की बागडोर पूर्व सभाषद अंजनी उनियाल को सौपी गई.

Uk live
0

वीरेंद्र सिंह नेगी 


उत्तरकाशी : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला विंग द्वारा जारी सूची मे उत्तराखंड महिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। 


सूची मे जनपद उत्तरकाशी से महिला कांग्रेस अध्यक्ष की बागडोर पूर्व सभाषद अंजनी उनियाल को सौपी गई है। जिले की निवर्तमान अध्यक्षा मीना नौटियाल को प्रदेश महासचिव तो पालिका सभाषद सविता भट्ट व कविता जोगेला को प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई।

अंजनी उनियाल  पूर्व मे नगरपालिका की सभाषद भी रह चुकी है और इन्होने कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2014 मे नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था, जिसमे वो कुछ ही मतों से हार गई थी। महिला कांग्रेस के विभिन्न दायित्वों को निभाते हुए उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व का लोहा मनवाया है जिस पश्चात आज उन्हे महिला कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है।



इस अवसर पर महिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त महिला कांग्रेस पदाधिकारी अपने कुशल नेतृत्व से निश्चित ही पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top