Team uklive
टिहरी : शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, नमामे गंगे समिति तथा पी सी पी एन डी टी के संयुक्त तत्वाधान में टॉक शो का आयोजन किया गया तथा छात्र छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विजय प्रकाश सेमवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत करवाया। महाविद्यालय की जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ पदमा वशिष्ठ ने छात्र छात्राओं के मध्य संवाद करते हुए बताया कि भ्रूण हत्या हमारे समाज के लिए अभिशाप है तथा समाज में महिलाओं की दिशा और दशा सुधारने के लिए युवा पीढ़ी को ही सामने आना होगा। इसके पश्चात वनस्पति विभाग से डॉ आरती खंडूरी ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु अपने सुझाव दिए। नमामि गंगे समिति के नोडल अधिकारी डॉ पी सी पैन्यूली ने पी एन डी टी एक्ट 1994 पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी एस भंडारी ने छात्र छात्राओं को को टॉक शो में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा बताया कि कैसे वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है तथा महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है।
वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ भारती जायसवाल ने आंकड़ों के माध्यम से सभी को भ्रूण हत्या के परिणामों से अवगत करवाया।इसके पश्चात चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, टिहरी गढ़वाल से पी सी पी एन डी टी की जिला संयोजक तनुजा रावत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पी एन डी टी एक्ट से अवगत करवाया तथा विभिन्न आंकड़ों के माध्यम बताया कि कैसे समाज में लोग अभी भी भ्रूण हत्या जैसा अपराध करते है। उन्होंने भ्रूण हत्या अधिनियम का उल्लंघन करने पर दंड के प्राविधान की जानकारी दी तथा महिला अधिकारों से सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विजय प्रकाश सेमवाल द्वारा किया गया। इसके पश्चात छात्र छात्राओं के मध्य *गंगा: धार्मिक आस्था एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण* विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। अंत में डॉ पदमा वशिष्ठ के द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर डॉ आशा डोभाल, डॉ सतेंद्र ढौंढियाल, डॉ मैत्रेयी थपलियाल, डॉ पुष्पा पंवार, डॉ साक्षी शुक्ला, डॉ ममता रावत, डॉ कमलेश चंद्र पांडेय, हरीश मोहन नेगी, सरिता, भीम सिंह तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



