ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध मे उतरे ब्यापारी, जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Uk live
0

 Team uklive


टिहरी : ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध मे सोमवार को टिहरी, चम्बा, बौराड़ी, बी पुरम, कोटी ब्यापार मण्डल के ब्यापारीयों ने संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया. 

टिहरी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ज्योति डोभाल ने कहा कि कोरोना मे सभी का ब्यापार खत्म हुआ परन्तु ऑनलाइन ट्रेडिंग ब्यवसाय ने तरक्की की जो आज भी सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रहा है और छोटे कारोबारी खत्म हो रहे हैं. 
चम्बा ब्यापार मण्डल अध्यक्ष विशन सिंह भंडारी एवं कोटी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा ये बाहरी ऑनलाइन कंपनीया देश का पैसा बाहर ले जाकर बिदेशी करसी को मजबूत कर रहे हैं और हमारे देश का रुपया गिर रहा है. 
ब्यापार मण्डल बौराड़ी अध्यक्ष मेहताब सिंह गुनसोला ने कहा आज ब्यापारी के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है पहले कोरोना और अब ऑनलाइन ट्रेडिंग ने ब्यापार के साथ ही छोटे ब्यापारीयों को खत्म करने का कार्य किया है. 

कहा कि केंद्र सरकार जल्द ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाए या इस सम्बन्ध मे ठोस नीति छोटे ब्यापारयों के पक्ष मे बनाये  अन्यथा समस्त प्रदेश के ब्यापारी सरकार को GST नहीं देंगे और आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेंगें. 
इस मौके पर टिहरी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज चमोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयेन्द्र पंवार, बौराड़ी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुनसोला, महामंत्री, चम्बा ब्यापार मण्डल अध्यक्ष विशन सिंह भंडारी,  कोषाध्यक्ष  रुकम सिंह नेगी , दिनेश भंडारी, दरम्यान सिंह नेगी, कोटी ब्यापार मण्डल अध्यक्ष कुलदीप पंवार, बी पुरम अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी के साथ ही ब्यापारी उपस्थित रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top