टिहरी बांध के ऊपर से जल्द बढ़ाई जाये एक घंटे की आवागमन अवधि : किशोर

Uk live
0

Team uklive


 टिहरी : विधायक किशोर उपाध्याय ने ज़िलाधिकारी से अपेक्षा करते हुए कहा  कि पवित्र माघ मास के आलोक में केन्द्रीय ऊर्जा मन्त्री  आर. के. सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार टिहरी  बाँध के ऊपर आने-जाने की अवधि एक घण्टे बढ़ायी जाय।

उपाध्याय ने कहा कि  ऊर्जा मन्त्री  ने टिहरी बाँध विस्थापतों व प्रभावितों को उचित पहचान पत्र प्रदर्शित करने पर 24 घण्टे 
आवागमन की अनुमति प्रदान करने को कहा है. 
उपाध्याय ने ज़िलाधिकारी को पत्र लिखते हुए कहा कि वे यथाशीघ्र THDC के अधिकारियों व CISF के अधिकारियों की बैठक बुलाकर इस सम्बन्ध में उचित व्यवस्था बनायेंगे।

उन्होंने कहा मकर संक्रांति व माघ से विवाह आदि के शुभ उत्सव भी आरम्भ हो गये हैं।
अतः यह व्यवस्था ज़रूरी हो गई  है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top