नव चेतना एकेडमी नीम करौली नगर, वीरभद्र का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

Uk live
0

 Team uklive


ऋषिकेश।नव चेतना एकेडमी नीम करौली नगर, वीरभद्र का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि वर्तमान में संस्कार युक्त शिक्षा नितांत जरूरी है। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। महिला आयोगअध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर नवचेतना एकेडमी के अध्यक्ष व देव डोली समिति, उत्तराखंड के प्रणेता राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत विद्या दत्त रतूड़ी ने कहा कि सभी को जीवन भर सीखते रहना चाहिए। तभी जीवन की सार्थकता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार डॉ कविता भट्ट शैलपुत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हो कहा की बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती आवश्यकता प्रतिभा को निखारने की है। इस अवसर पर जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश दास महाराज ने कहा कि बच्चों को जब यह महसूस होने लगता है कि उनके माता-पिता उनके अध्ययन के लिए किस तरह खून पसीना बहाते हैं तो उनमें काफी बदलाव आने लगते हैं। इसे कैसे बच्चों को महसूस कराया जाए इसे शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। अन्य विशिष्ट अतिथि भारत व सहयोग मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी विरासत है। कार्यक्रम में बच्चों ने योग का सुंदर प्रदर्शन किया जिसे सभी ने खूब सराहा। उसके अलावा गढ़वाली, राजस्थानी, गुजराती, नेपाली आदि नृत्य के अलावा हिंदी और अंग्रेजी नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी विद्यालय की गतिविधियों को दर्शाता है। इस अवसर पर हाई स्कूल टॉपर रोशमी चौधरी,  इस वर्ष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कक्षा 9 की पूनम सोनी, योगा में शुभम, अनुशासन में दीपक पंवार, बेस्ट स्टूडेंट शिवांगी बड़थ्वाल, जसमीत कौर, पल्लवी बड़थ्वाल, राधिका व रितेश को सम्मानित किया गया।साथ ही एनसीसी कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद सुंदरी कंडवाल, अरुणा वशिष्ठ, मंडी समिति के पूर्व सभापति जय सिंह रावत, सुरेन्द्र भंडारी, शिव प्रसाद बहुगुणा, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक रतन सिंह पंवार, बी. चार्ल्स, पुष्पा मित्तल, ज्योति बड़थ्वाल, राजेंद्र सिंह रावत, वसंत कश्यप, प्रधानाचार्य नीलम नवानी, नरेश अमोला, दीना नौटियाल, अनूप रावत, सोनम, रुचि वशिष्ठ, आरती कलूड़ा, लक्ष्मी उनियाल, अर्चना पांडे, शीतल,  शिखा वशिष्ठ ,सिमरन, मेघा भट्ट, रचना, मीनू, काव्य, कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील थपलियाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top