बेतहाशा महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल भारी संख्या में कांग्रेसियों का दिल्ली कूच:- राकेश राणा

Uk live
0

Team uklive



टिहरी : आज टिहरी जिले से भारी संख्या में कांग्रेस जन दिल्ली रवाना हुए 04 सितंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल ऐतिहासिक रैली आयोजित की है, इस रैली में शामिल होने के लिए टिहरी जिले से भारी संख्या में कांग्रेसजन आज दिल्ली रवाना हो गये।।                            

                                                 जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि देश और प्रदेश में बेतहाशा महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से आम आदमी की कमर टूट गई है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ा हुआ है बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और सरकार अपने चहेतों को मोटी रकम लेकर नौकरी दे रहे हैं  भाजपा सरकार के खिलाफ़ इस रैली को सफल बनाने के लिए  प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली रवाना हुए हैं भिलंगना से पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी ,दिनेश लाल के नेतृत्व में जाखनी धार से पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय टिहरी से प्रदेश महासचिव प्विजय गुनसोला, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी ,शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, प्रदेश सचिव मुसरफ अली, कुलदीप पवार , मुर्तजा बेग युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लखबीर सिंह चौहान नवीन सेमवाल ,हरिओम भट्ट विधानसभा धनोल्टी से डॉ वीरेंद्र सिंह मनमोहन सिंह मल्ल सुरेंद्र सिंह रावत प्रदीप कवि दर्शन लाल नौटियाल, दीपचंद सजवान प्रताप नगर से सबल सिंह राणा रामगढ़ से भरत बुटोला नरेंद्र सिंह राणा,रजाखेत से मान सिंह रौतेला सकलाना से आखिलेश उनियाल, चंबा से नरेंद्र चंद रमोला ,नगर से पूर्व विधायक ,ओम गोपाल सिंह रावत ,वीरेंद्र सिंह कंडारी देवप्रयाग से पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ,आदि के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस जन दिल्ली रवाना हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top