रिपोर्टर : बलदेव चंद्र भट्ट
चम्पावत : आज चंपावत के बनबसा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमा जोशी के नेतृत्व में घर-घर जाकर तिरंगा लगाने का अभियान तेज कर दिया गया है.
लोग तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं लोगों का कहना है तिरंगा अपने घर में लगाने में उन्हें गर्व महसूस हो रहा है ऐसा पहली बार हुआ है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के आह्वान पर घर-घर में तिरंगा लगाने का कार्यक्रम बहुत तेजी के साथ चंपावत क्षेत्र में लगातार रात दिन कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर तिरंगा लगाया जा रहा है.
वही लोग तिरंगा लगाने में गर्व महसूस कर रहे हैं.
बीजेपी नेत्री हेमा जोशी का कहना है कि हम मुख्यमंत्री के कार्यकर्ता हैं और हमें गर्व है कि हमारे युवा प्रधान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश को उन्नति की ओर ले कर जा रहे हैं इस वर्ष 15 अगस्त ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा.


