Team uklive
टिहरी : आखिर क्यों टिहरी के साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार हमेशा किया जाता है। अभी कुछ दिन पहले श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह जिले से बाहर आयोजित किया गया तो लोगों ने रोष व्यक्त किया इस बात को बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है किंतु अब सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम जनपद मुख्यालय में न करवाकर जिले के एक कोने मुनी की रेती में करवाया जा रहा है क्या यह सब अपनी कमियों को छुपाने के लिए किया जाता है ,क्योंकि जिला मुख्यालय का एकमात्र खेल मैदान करोड़ों खर्च करने के बाद भी बदहाल अवस्था में है। आखिर क्यों हर बार टिहरी के हक को इस तरह से छीना जाता है और यह केवल जिला मुख्यालय के हक का मामला नहीं बल्कि छोटे-छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ भी एक किस्म का अत्याचार ही है जिसमें उन्हें अपने खर्च पर दूर स्थानों से जिले के एक कोने से दूसरे कोने तक आने में अनावश्यक आर्थिक हानी के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक कष्ट भी जिला पड़ेगा क्या इस स्थिति में वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे पाएंगे और मुख्यमंत्री जी व उत्तराखंड सरकार की उल्लेखनीय व महत्वपूर्ण योजना का लक्ष्य पूर्ण हो पाएगा ।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता को जिला मुख्यालय में न करवाकर जिले के सुदूर कोने में करवाने का पूर्व जिला खेल समन्वयक महेश पालीवाल ,ब्लॉक समन्वयक विनय परमार ,मनोज नेगी , जगबीर महर ,राजपाल नेगी,प्रकाश भंडारी,जितेंद्र बिष्ट ,दिनेश रावत, आनंद राणा,दाताराम भट्ट, दिनेश जगूड़ी, नरपाल नकोटी , सहित तमाम व्यायाम शिक्षकों ने भी रोष व्यक्त किया है।

