पूर्व गंगोत्री विधायक के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा का आयोजन

Uk live
0

वीरेंद्र नेगी 



उत्तरकाशी : गांधी वाचनालय हनुमान चौक से शुरु हुई तिरंगा यात्रा मे भारी उत्साह के साथ कार्यकर्ता शहर भर मे घूमकर स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ पर आजादी के जश्न मे रंगे दिखे।

इस दौरान पूर्व गंगोत्री  विधायक ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है, तीन रंगों मे रंगे इस तिरंगे के कारण ही देश एकसूत्र मे बंध जाता है। 

उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए हमारे महापुरुषों ने जो बलिदान दिया आज उन्हे याद कर हम आजादी की गौरव यात्रा निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि ये गांधी का देश है और गाँधी  के आदर्शों पर चलकर ही देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण संभव है।उन्होंने कहा कि ’भारत जोड़ो' तिरंगा यात्रा देश से नफरत को मिटाएगी और सामाजिक सदभाव को बढ़ाएगी।


इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, पालिका सभाषद सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top