Team uklive
नई टिहरी। हर घर तिरंगा यात्रा में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं जगह-जगह भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर भारतीय के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। कहा कि तिरंगा अभियान से हर देश वासी के घर पर राष्ट्र ध्वज शानदार से लहरा राहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घरों में अनिवार्य रूप से तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के पहली बार जिले के भ्रमण पर पहुंचे महेंद्र भट्ट का भाजपाईयों ने कंडीसौड़, कमांद, तानगला, चंबा, नई टिहरी, नरेंद्रनगर में जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डाईजर से बंसत विहार तक बाइक रैली निकाली। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर जनहित के लिए काम कर रही है। जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि देश आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाकर अपने को गौरवांवित महूसस कर रहा है।
हर भारतीय के घर के ऊपर शान से देश का तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय ने प्रदेश में साढ़े सात लाख झंडे वितरित किए गए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हर भारतीय अंग्रेजों से कड़ा संघर्ष किया है। इसके बाद आजादी मिल पाई है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को याद करें। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, जिला प्रभारी अनिल गोयल,असगर अली प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी,
चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, भिलंगना प्रमुख बसुमति घणाता, थौलधार प्रमुख प्रभा बिष्ट, जौनपुर प्रमुख सीता रावत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, जिला महामंत्री गोविंद रावत, सुशील बहुगुणा, घनश्याम नौटियाल, रोशन लाल सेमवाल चंद्र किशोर मैठाणी, दिनेश डोभाल, रविंद्र सेमवाल, विजय कठैत, उदय रावत, संदीप रावत, सुशील चंद्र बहुगुणा आदि उपस्थित थे।



