ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला के नेतृत्व में बस्तियों में जाकर थानाध्यक्ष द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

Uk live
0

राजेश पसरीचा 



देहरादून : उत्तराखंड राज्य के जनपद देहरादून के थाना रायवाला क्षेत्र के ग्राम सभा हरिपुर कलां में आज थानाध्यक्ष भुवन चंद पुजारी द्वारा कई बस्तियों में जाकर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें हरिपुर कला के ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज ज़ख्मोला द्वारा बस्तियों में जाकर लोगों को नशे के दुषपरिणामों के बारे में जानकारियां दी गई देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देशानुसार जनपद भर में जगह जगह नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर अभियान चलाएं जिससे कहीं भी नशे का कारोबार करने वालों की शिकायत मिलती है तो वहां पहुंचकर अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए इसी कड़ी में आज जनपद देहरादून के ग्राम सभा हरिपुर कला में सपेरा बस्ती व मोतीचूर बस्ती में थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र पुजारी व ग्राम सभा गीतांजलि ज़ख्मोला एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जखमोला द्वारा युवाओं को व लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया व बच्चों को तिरंगा देकर तिरंगे को सम्मान देते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हो  ग्राम प्रधानश्रीमती गीतांजलि ज़ख्मोला ने बताया कि वह अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में भेजने की प्रेरणा दें जिससे इधर उधर घूमने वाले बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो सके थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र पुजारी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नशा करता हुआ पाया गया या बेचते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी ग्राम प्रधान गीतांजलि  जखमोला व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज ज़ख्मोला द्वारा भी लोगों को जागरूक किया गया वह भविष्य में किसी भी प्रकार के नशे का कारोबार करने वालों को हिदायत दी कि कोई भी  इस तरह के कार्य ना करें हरिपुर कला क्षेत्र में इस तरह के अभियान को लेकर स्थानीय जनता ने ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया अभियान के दौरान ग्रामसभा हरिपुर कलां की पंचायत सदस्य पूजा गवाड़ी धर्मेंद्र  गवाडी सीमा शर्मा महिला मंगलदल अध्यक्ष अनीता गुप्ता ग्राम पंचायत सदस्य व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top