Team uklive
नई टिहरी। आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नगर क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। कहा कि हजारों लोगों की शहादत के बाद देश को आजादी मिल पाई है। उन शहीदों को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर याद करना सभी का दायित्व है।
शुक्रवार को नई टिहरी के डाईजर में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विधायक किशोर उपाध्याय, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल मैंदोली, जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष रतूड़ी और विधायक उपाध्याय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहादत देने वाले शहीदों और संघर्ष करने वाले वीरों को युवा पीड़ी से रूबरू करवाने के लिए आजादी की 75वीं वर्षगांठ को मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जन सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। रैली मुख्य बाजार से होते हुए पोस्ट आफिस मार्ग से होकर साईं चौक और गणेश चौक पर संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीष राणा, उपाध्यक्ष अनिल चौहान, मंडल अध्यक्ष पंकज बरवाण, प्रभाकर भट्ट, विजय कठैत, उदय रावत, संदीप भट्ट, शुभम नेगी, नीरज गिरी, प्रवेश बर्थवाल, हिमांशु चंद्रा, मौलिक डबराल आदि उपस्थित थे।


