Team uklive
गजा : उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व आदित्य कोठारी को मिलने पर नरेंद्र नगर प्रखंड के गजा मंडल कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की है ।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती, भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल, महामंत्री राजेश सिंह रावत,मंत्री रतन सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खाती, मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह खाती, सुन्दर रुडोला , ओमप्रकाश रुडोला, राजेश गैरोला, प्रमोद गैरोला, भगवान सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह धनोला, गिरीश बंठवाण सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
कार्यकर्ताओ ने कहा कि प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। वहीं दूसरी ओर गजा क्षेत्र से आदित्य कोठारी को संगठन में महत्वपूर्ण पद महामंत्री बनाये जाने पर प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने भी बधाई दी है ।
क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है ।