राजेश पसरीचा
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के कोतवाली काशीपुर थाना कुंडा क्षेत्र के गढ़ी में उप निरीक्षक रजनी गोस्वामी को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान मंजूनाथ टी .सी ने कई उप निरीक्षकों के तबादले किए जिसमें उप निरीक्षक रजनी गोस्वामी जो कि रुद्रपुर कोतवाली से चौकी प्रभारी गढ़ी नेगी उधम सिंह नगर बनाया गया कोतवाली रुद्रपुर में रहकर उप निरीक्षक रजनी गोस्वामी ने काफी बेहतरीन सेवाएं प्रदान की है चौकी प्रभारी बनने पर जनता ने उप निरीक्षक रजनी गोस्वामी को बधाई दी चौकी प्रभारी रजनी गोस्वामी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता अपराधियों को सजा दिलाना व पीड़ितों को न्याय दिलाना रहेगी यदि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई अपराध होता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी उन्होंने जनता से भी अपील की कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें उप निरीक्षक रजनी गोस्वामी ने बताया कि उन्हें चौकी प्रभारी कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगी अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश का पालन करते हुए वह अपनी सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगी रजनी गोस्वामी जो कि एक स्वच्छ छवि व ईमानदार जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की सूची में नाम दर्ज कराने वाली महिला दरोगा को चौकी प्रभारी बनाए जाने पर गणमान्य लोगों द्वारा बधाई दी गई


