Team uklive
नई टिहरी : केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी का बारवीं क्लास का रिजल्ट घोषित हो गया जिसमे केंद्रीय विद्यालय के साइंस क्लास के तीन और कॉमर्स के तीन छात्रों ने टॉप किया है.
साइंस मे जहां आदर्श बधानी ने 97.8 प्रतिशत, अनन्या सिंह 96.4 प्रतिशत एवं मेधांश 90 प्रतिशत के साथ टॉप किया है तो वहीं कॉमर्स मे सुबोध उनियाल 81.4 प्रतिशत, करीना 78.4 प्रतिशत एवं रिसिता बिष्ट ने 78 प्रतिशत के साथ स्कूल मे टॉप कर माता पिता के साथ ही स्कूल का नाम भी रोशन किया है.
स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि इन बच्चों ने स्कूल का नाम रोशन किया है जिसकी हमे खुशी है.
ये इनकी और गुरुजनो की मेहनत का फल है.

