करण माहरा ऊर्जावान इंसान : राकेश राणा

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  करण माहरा का कांग्रेसजनों द्वारा जन्मदिन मनाया गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन भगवान बद्री विशाल से  करण महाराज  के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।                

          उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि करण माहरा  के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगी और जनमानस से जुड़े हुए मुद्दे को लेकर आम जन की आवाज बंन कर उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करेंगे प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ अली ने कहा कि श्री करण मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी स्थानीय निकाय और लोकसभा का चुनाव जीत का परचम लहराएंगे और कॉन्ग्रेस दोबारा वापसी करेगी ।                                             उपरोक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योति प्रसाद भट्ट, महिला सेवा दल की अध्यक्ष  आशी रावत, अनीता रावत, एनएसयूआई के अध्यक्ष हरिओम भट्ट, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, नफीश खान,असद आलम,  भगवान सिंह राणा,  श्याम लाल साहा आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top