नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों की नाराजगी दूर कर बैठक में बजट पास किया।

Uk live
0

वीरेंद्र नेगी 


उत्तरकाशी : नगर पालिका परिषद् बाड़ाहाट उत्तरकाशी के द्वारा आज मंगलवार को पालिका सभागार में बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीस करोड़ पिचासी लाख सड़सठ हजार दो सौ एक रूपये का बजट सर्व सहमति के आधार पर पास किया गया। पूर्व में नगरपालिका सभासदों ने पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए  बैठक में उपस्थित ना होकर पालिका के विरुद्ध अपनी नाराजगी को व्यक्त किया।




पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने सभासदों की नाराजगी को देखते हुए विभिन्न वार्ड में कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से टीम गठित कर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश पालिका ईओ, एसआई पालिका अभियंता को निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष ने बैठक के दौरान बताया की नगर में कूड़े की समस्या ज्वलत समस्या है, इस समस्या से नगरवासी ही नही बल्कि यात्रा में बाहर से आने वाले यात्रियों को भी जूझना पड़ रहा है। वर्तमान बोर्ड ने तंबखानी सुरंग के बाहर कूड़े रखने की व्यवस्था तत्कालीन जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। किंतु वर्तमान पालिका ने गंगा स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए कूड़े की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से तिलोथ में कूड़ा सेग्रीगेशन सेंटर का निर्माण किया किंतु वर्तमान समय में  पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा एन०ओ०सी० इस स्थान के प्रयोग में लाएजाने के लिए दी जानी है जिसे जिलाप्रशासन की संस्तुति के आधार पर पूर्ण किया जाता है।




 इस कूड़े के रखरखाव के लिए पालिका बोर्ड नगर में महापंचायत बुलाने जारही है जिसमे नगर के वरिष्ठ जन, छात्र युवा, छात्र कर्मचारी, व्यापारी सभी आमजनमंस अपनी राय कूड़े का समाधान करने के संबंध में देकर इस समस्या का समाधान करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया की  सभासदों की नाराजगी को दूर करने के लिए उन्होंने एक जांच कमेटी का गठन किया जो उनके कार्यकाल में पालिका द्वारा किए कार्यों को जांच कर इसका व्योरा जनता के समक्ष रखेगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट मु०-20,85,67.201.00 (बीस करोड़ पिचासी लाख सड़सठ हजार दो सौ एक रूपये) पास किया गया। साथ ही बोर्ड द्वारा शहर में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों एंव कूड़ा निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गयी। 



बैठक में उपस्थित सभासद  देवेन्द्र सिंह चौहान, उषा चौहान, गोविन्द सिंह गुसाई,  कविता जोगेला,  गीता रावत, महावीर सिंह चौहान, मनोज शाह, अजीत गुसाई, बुद्धि सिंह राणा, देवराज सिंह बिष्ट, सविता भट्ट समस्त पालिका कर्मचारी कैलाश चन्द्र सेमवाल प्रभारी अधिशासी अधिकारी, मोहन लाल वरिष्ठ सहायक,  सूर्यजीत सिंह लेखा लिपिक आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top