Team uklive
रिखणीखाल : एक सप्ताह से अधिक समय से कुइराली में स्थित बी एस एन एल का टावर संचार नेटवर्किंग से वाधित चल रहा है।इसके अंतर्गत लगभग बीस पच्चीस गाँव कवरेज में आते हैं लेकिन ये बार बार दगा दे जाता है।इस प्रकरण को लेकर ग्राम पंचायत नावेतल्ली के ग्रामीण एकत्रित होकर संचार निगम व सरकार के खिलाफ लामबंद होकर अपना रोष व विरोध प्रकट कर रहे हैं जिनमें अधिकतर स्कूल जाने वाले बालक बालिका व महिलाए नजर आ रही हैं।लोग कयी दिनों से बाहर सेवा कर रहे अपने परिजनों से सम्पर्क नहीं कर पा रहे हैं।वैसे भी ये टावर महीने में दस पन्द्रह दिन ही चलता है।इस इलाके में अन्य किसी भी संचार कम्पनी का कोई टावर नही है।आम जनमानस इसके वाधित होने से परेशान हैं।
आजकल समीपवर्ती गाँवो में गुलदार का आतंक भी फैला है,गुलदार इलाके में पालतू पशुओं को रोज मार रहा है।सूचना तंत्र के अभाव में सूचना देने में दिक्कत हो रही है।ऑनलाइन पढ़ाई तो दूर की बात हो गयी।वैसे ही भारी बरसात के कारण इलाके में ट्रांसफार्मर फुक गये है,विद्युत उपकरण भी जल गये है,कयी दिनों से ग्राम नावेतल्ली में लाइट भी नही है।लोग बाबा आलम के जमाने के लालटेन ढूंढकर काम चला रहे हैं।
सुना है कि गाँव से ही संसद का रास्ता निकलता है लेकिन यहाँ वो बात नहीं है।अब ग्रामीण करे तो क्या करे।गुलदार का आतंक के भय से लोग बाहर नहीं आ रहे है,संसार नेटवर्किंग तो नगण्य व शून्य है।
क्या कोई इन गाँवो की समस्याओ की ओर नजर लगायेगा या चुनाव पर ही जोर रहेगा।

