किसान दिवस पर बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी को किया सम्मानित

Uk live
0

Team uklive



 रानीचौरी : गुरुवार  को कृषि विज्ञान केन्द्र रानीचौरी में किसान दिवस के उपलक्ष्य पर बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता  विजय जड़धारी को  सम्मानित किया गया। साथ ही कृषि विभाग टिहरी गढ़वाल के आतमा परियोजना के अन्तर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  जड़धारी जी ने चिपको आंदोलन में कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय  सहभाग किया। 


उन्होंने बीज बचाओ आंदोलन की शुरुआत  किस तरह हुई इसके बारे में बताया।
मिट्टी में लाखों लाख जीवाणु होते है जिससे फसल को पोषण मिलता है।
जंगल में कोई खाद नही डालता है फिर भी उसमें विभिन्न प्रकार के वृक्ष उग जाते है। प्रकृति खुद अपना काम करती रहती है। हम कहते है धरती बंजर हो गयी। धरती कभी बंजर नही हो सकती है।
हरित क्रांति के द्वारा उत्पादन उत्पादकता बढ़ाना उस समय की आवश्यकता थी।
आज हमें हमारे पोष्टिक अनाजों के बीजों का संरक्षण, संवर्धन और मार्केटिंग की आवश्यकता के बारे में चर्चा की। 
डॉ अरविन्द बिजलवान सह निदेशक प्रसार ने  विजय जड़धारी  का परिचय दिया उनके द्वारा किये उल्लेखनीय कार्यो जैसे राजमा, पोषक अनाज आदि बीजों के संरक्षण, संवर्धन तथा पारंपरिक खेती के प्रचार प्रसार के साथ ही उनके द्वारा विभिन्न प्रदेशों से संस्थानों द्वारा सम्मान के बारे में अवगत कराया।


डॉ अमोल वशिष्ठ, निदेशक शोध ने  चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए उनके द्वारा किसानों के लिए किए कार्यों के बारे में अवगत कराया। 
साथ ही किसान दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा किसान अन्नदाता के बिना जीवन जीना मुश्किल ही नही बल्कि असंभव है।  वी पी खंडूड़ी अधिष्ठाता वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी द्वारा प्राकृतिक खेती तथा पहाड़ों पर पाई  जा रही जंगली फलों जैसे काफल,हिसालू साथ ही जख्या, कंडाली, लीगरु, घिंगारू आदि के महत्व सम्बद्ध के बारे में अवगत कराया।
 डॉ आलोक येवले प्रभारी अधिकारी के वी के रानीचौरी द्वारा कार्यक्रम में किसान दिवस का महत्व तथा इसको मनाने की पीछे किसानों को सम्मानित तथा नई तकनीकों सम्बधी जानकारी देना है  बताया।
कार्यक्रम में कृषकों के विभिन्न प्रश्नों का विभिन्न वैज्ञानिकों डॉ शिखा मृदा वैज्ञानिक, डॉ अजय कुमार सस्य वैज्ञानिक, डॉ आलोक येवले कृषिवानिकी वैज्ञानीक एवं ई0 कीर्ति कुमारी खाद्य प्रसंस्करण वैज्ञानिक द्वारा समाधान किया गया। इसमे दिलपाल नेगी, रीता देवी, विमल देवी, नीलिमा देवी आदि  लगभग 50 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top