तीन दिवसीय पिथौरागढ़ जनपद के भ्रमण पर पहुंचे, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uk live
0

रिपोर्ट : नदीम परवेज 

पिथौरागढ़ :  तीन दिवसीय पिथौरागढ़ जनपद के भ्रमण पर पहुंचे, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए, जनपद के विकास हेतु कुल 34384.65 (तीन सौ तैतालिस करोड़ चौरासी लाख, पैंसठ हजार) की कुल 126 योजनाओं, कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शरदोत्सव जैसे कार्यक्रम से स्थानीय स्तर पर कला और कलाकारों को पहचान मिलती है। उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण पर बात करते हुए, सी एम धामी ने कहा कि उनकी सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारिकरण पर काम कर रही है। वो नो पेंडेंसी के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं।

 उत्तराखंड वासियो को इगास पर्व पर दी गयी सौगात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कोशिश है कि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति को पहचाने, वो विलुप्त न हो, इसलिए लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पिथौरागढ़ शहर के विस्तार को देखते हुए सी एम धामी ने भविष्य में इसे नगर निगम में शामिल करने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से इस विषय पर बात की जाएगी। और भविष्य में नगर पालिका को नगर निगम बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

वहीं नए जिलों की घोषणाओं पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो आयोग बनाया गया है, उसकी रिपोर्ट सभी नहीं आयी है। तीपोर्ट उसने के बाद ही इस मसले का हल निकाला जाएगा।

पिथौरागढ़ में लचर हवाई सेवा को दुरुस्त करने को उनकी सरकार द्रणसंकल्प है। और इस विषय पर लगातार उड्डयन विभाग से चर्चा की जा रही है। जल्द ही सीमांत में नियमित हवाई सेवा दी जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सूबे में 24 हज़ार रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसका लाभ युवा बेरोजगारों को मिल पायेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top