देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति व निर्विरोध सम्पन्न हुए

Uk live
0

Team uklive

देहरादून : देहरादून में स्थित देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के संगठनात्मक द्विवार्षिक चुनाव दिनांक 07 नवम्बर,2021 रविवार को जे पी प्लाजा परिसर,कारगी रोड़ देहरादून के वैडिग प्वाइंट में निर्विघ्न,निर्विरोध व सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने बढचढ कर प्रतिभाग किया।चुनाव अधिकारीगण चन्दन सिंह नेगी, हीरा सिंह नेगी एवं ब्रिगेडियर( अवकाशप्राप्त) यशवन्त सिंह बिष्ट के कुशल नेतृत्व में विधिवत हुए।नये चयनित पदाधिकारियो का चयन इस प्रकार से हुआ।


मुख्य संरक्षक  चन्दन सिंह नेगी,ब्रिगेडियर अवकाश प्राप्त यशवन्त सिंह बिष्ट,राम सिंह बिष्ट, बिहारी लाल ध्यानी,।


संयोजक : गोपाल सिंह गुसाई

अध्यक्ष :  सुशील चन्द्र जोशी

उपाध्यक्ष : शिशुपाल सिंह रावत, ओमप्रकाश जोशी व महिला उपाध्यक्ष  सीमा रावत।


सचिव: योगेन्द्र सिंह नेगी।


सह सचिव : थान सिंह रावत।


कोषाध्यक्ष: जयपाल सिंह रावत।


लेखाधिकारी: हीरा सिंह नेगी।


मीडिया एवं सूचना प्रभारी  प्रभुपाल सिंह रावत।


जनसंपर्क प्रभारी:  रूप सिंह रावत।


निवर्तमान अध्यक्ष  राम सिंह बिष्ट ने समस्त चयनित पदाधिकारियो को शुभकामनायें व धन्यवाद ज्ञापित किया।चुनाव बहुत ही शान्तिपूर्वक,शान्त वातावरण व ख़ुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुए।निवर्तमान सचिव श्री  शिशुपाल सिंह रावत ने देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के किर्याकलापो,विकास कार्यो पर  आम जनमानस का ध्यानाकर्षण किया।श्री ओमप्रकाश जोशी जी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने विकास सम्बन्धित कार्यों पर विस्तार से अपना प्रभाव छोड़ा।


नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा की किरण जगी है कि वे अपना अगला कार्यकाल इससे बेहतर व उम्दा सुधार करेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top