कांग्रेस जनों ने बच्चों के बीच मनाया बाल दिवस

Uk live
0

Team uklive

टिहरी : शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के तत्वावधान में कांग्रेस जनों ने बौराड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 132वीं जन्म जयंती को 'छात्र युवा सम्मान दिवस' के रूप में मनाया।

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की तथा कांग्रेस नेताओं ने बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं पुस्तक-पेंसिल किट वितरित की।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को मिष्ठान वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री रहते हुए विविधता में बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने अव्यवस्थित पड़े इस देश को स्वाबलंबी एवं मजबूत लोकतंत्र बनाया।

वरिष्ठ कांग्रेसी ज्योति प्रसाद भट्ट एवं महिला सेवा दल की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री नेहरू बच्चों से अति लगाव रखते थे इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू कहकर भी संबोधित किया जाता है।वह एक दूरदर्शी और चमत्कारी नेता थे।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लखबीर सिंह चौहान ने कहा कि आज युवाओं और छात्रों को पंडित नेहरू को समझने की नितांत आवश्यकता है।पंडित नेहरू को समझे बिना भारत के दर्शन को समझना नामुमकिन है।

प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली एवं युवा नेता नवीन सेमवाल ने कहा कि यह इस देश का सौभाग्य था कि नेहरू जैसे व्यक्ति इस देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे अन्यथा यह हिंदुस्तान आज भी टुकड़ों में बंटा हुआ होता।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा आजादी के आंदोलन में कई लोगों ने अपनी शहादत दी।कई क्रांतिकारी सालों तक जेल में कैद रहे। पंडित नेहरू उन नेताओं में रहे जिन्होंने अपनी जवानी के सबसे ज्यादा दिन जेल में काटे।

  देवेंद्र नौडियाल शहर अध्यक्ष टिहरी कांग्रेस 

उपरोक्त के अलावा कार्यक्रम में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोहन सिंह रावत, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुर्तजा बैग, नफीस खान, शकील अहमद, अनीश खान,सतीश चमोली, गौरव रावत, अंकित रावत आदि सैकड़ों लोग एवम छात्र उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top