Team uklive
नरेन्द्रनगर : संत निरंकारी मंडल नरेंद्र नगर द्वारा आज रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें जोनल इंचार्ज उत्तराखंड हरभजन सिंह , एम्स के डॉक्टरों की टीम , कल्याण सिंह नेगी संयोजक नरेंद्र नगर , गब्बर सिंह चौहान क्षेत्रीय संचालक ,रमेश अग्रवाल शिक्षक ने नीलम राणा सेवादल बहिन इंचार्ज और नरेंद्र नगर की जनता एवं हमारी माताओं बहनों के सहयोग से इस शिविर का सफल आयोजन किया गया.
यहां पर हरभजन सिंह एवं निरंकारी मिशन के संयोजक कल्याण सिंह का नरेंद्र वासियों ने हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा जिन माताओं बहनों द्वारा यह ब्लड दिया गया यह हमारे आयुर्वेद भारतीय अनुसंधान केंद्र एम्स में यह रक्त जमा होगा एम्स द्वारा समस्त रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए सभी लोगों का राजेंद्र सिंह राणा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया.


