भू माफियाओ के हौसले बुलंद : मकान मालकिन को ही निकाला घर से बाहर

Uk live
0

 रिपोर्टर - बलदेव चंद्र भट्ट

देहरादून : उत्तराखंड की पावन भूमि पर ये पहली बार देखने को मिला कि एक व्यक्ति जो जम्मू कश्मीर से आकर एक किराये के मकान में रहता है और एक बेसहारा लडक़ी को घर से निकालकर मकान पर कब्जा कर लेता है आपको बता दें कि पूजा असवाल टिहरी की निवासी हैं इनके पिता सालों पहले विकासनगर आकर बस गये थे पूजा जब लगभग 7 या 8 वर्ष की थी तब उसके पिता का निधन 2008 में हो गया था और 2014 में इनकी माताजी भी पूजा को छोड़कर हमेशा के लिये दुनिया छोड़ कर चली गई लेकिन जब माताजी जीवित थी तब वो जम्मू कश्मीर से आया व्यक्ति सुनील कुमार को किराए पर रख लेती है माता पिता का साया उठ  जाने के बाद सुनील कुमार एक भू माफिया के साथ मिलकर पूजा को प्रताड़ित करना आरंभ कर देता है और उसको घर से बाहर भगा देता है.

 दर दर ठोकरें खा रही पूजा शासन प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक न्याय की गुहार लगाती है महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ एक प्राथमिकी तक दर्ज नही करती है हाल ही में पूजा नवक्रांति स्वराज मोर्चा के संपर्क में आती है उसके बाद जब पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक देहरादून और जिला अधिकारी देहरादून के पास अपनी बात रखती है तत्पश्चात स्थानीय पुलिस भी हरकत में आती है वहीं स्थानीय महिलाएं व संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचते हैं तो पुलिस आरोपी को बाहर करने के बजाय पूजा को उसी के घर में जाने से रोकती है पूजा अक्सर गेट के बाहर या बरामदे में रात गुजारने के लिए मजबूर है तो उसकी एक सहेली उसको अपने घर में संरक्षण दे रही है ऐसे में  जिसकी उम्र अभी अपने करियर बनाने की थी वो इन भू माफियाओं के चुंगल में फंसी हुई है. अब देखना यह होगा खबर चलने के बाद पुलिस हरकत मे आकर पूजा को न्याय देती हैं या ऐसे ही हाथ पर हाथ रखकर केवल तमाशबीन बनी रहती हैं. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top