ऐलागाड में भारी स्लाइडिंग से मार्ग बन्द

Uk live
0

रिपोर्ट : नदीम परवेज़

धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग ऐलागाड से तवाघाट के बीच 02 स्थानों पर रोड  बन्द होने के कारण आज संयुक्त  जांच टीम तवाघाट-सोबला मोटर मार्ग की परेशानी वाली जगहों को चिन्हित नहीं कर पायी‌।

  संयुक्त जांच  टीम ऐलागाड से आगे नही बढ़ सकी  है।

बता दें की तवाघाट मोटर मार्ग में जगह जगह डेन्जर जोन है । ज़िला अधिकारी पिथोरागढ़ ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर उक्त जगहों को चिन्हित करने हेतु , अस्कोट पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ,ओर साथ में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  मुकुल अग्रवाल , भूवैज्ञानिक प्रदीप कुमार को भेजा था परन्तु उक्त समीती के तीनों अधिकारी ऐलागड में बारिश से हुई स्लाइड से वापस होने को मजबूर हुए बीते चार माह से लगभग सभी सड़कें सीमांत क्षेत्र की बन्द चल रही है ।अभी कुछ बीआरओ खोल रही है।

 पर मौसम लगातार बाधा पैदा कर रहा है‌। जिससे सीमा के बोर्डर क्षेत्र में भारी दिक्कत हो रही है ।

जिसका ताजा उदाहरण आज ऐलागाड में भारी भुस्खलन होने से दो जगह मार्ग फिर बन्द होगया है । जिस से सभी वाहनों को रुकना पड़ेगा बीआरओ कल तक मार्ग खुलने की बात कह रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top