रिपोर्ट : गणेश पुजारा
खटीमा : आज ग्राम सभा के खेतल संडा मुस्ताजर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र राज को कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश महासचिव अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ बनाए जाने पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि कांग्रेस कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी एवं वरिष्ठ अतिथि खटीमा ब्लॉक अध्यक्ष श्री बॉबी राठौर खटीमा नगर अध्यक्ष श्री रवीश भटनागर वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र कन्याल वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद चंद राजपूत सहित तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस सम्मान समारोह आयोजन का शुभारंभ किया गांव वालों में वीरेंद्र राज को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर काफी खुशी जाहिर की और कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया क्योंकि यहां के क्षेत्र में आज तक इस पद पर किसी को भी उपलब्धि नहीं मिली थी मुख्य अतिथि कांग्रेश प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री भुवन कापड़ी जी ने वीरेंद्र राज को बधाई देने के साथ साथ अपने संबोधन में भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आज जनता त्रस्त है महंगाई चरम सीमा पर है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है जनता से आह्वान किया कि इस बार बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंक प्रदेश में पुनः कांग्रेस सरकार को लाने का काम आम जनता करेगी क्योंकि जनता का हित केवल कांग्रेस कमेटी ही कर सकती है ब्लॉक अध्यक्ष बॉर्बी राठौर ने भी मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया कहां मुख्यमंत्री खटीमा के होने के बावजूद यहां का विकास ज्यों का त्यों है खाली घोषणाओं से ही काम चला रही है भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों को ही बढ़ावा दे रही है बाकी गरीब जनमानस इस समय इनकी जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया इस मौके पर नगर महामंत्री पंकज टम्टा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र आर्य जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सोनकर वरिष्ठ कांग्रेसी राजू सोनकर ग्राम सभा से महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता बिष्ट हिमांशु राज प्रकाश कुमार पिथौरागढ़ से आए वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश कुमार कैलाश रावत जीवन खर्कवाल शंकर सिंह रुमाल रन सिंह राणा भोले सिंह राणा गोदावरी देवी लक्ष्मी देवी कावेरी देवी आदि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे.



