उत्तर भारत का पहला निम संग्रहालय बना उत्तरकाशी मे

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : अगर आपको पर्वतारोहण और साहसिक गतिविधियों में दिलचस्पी है और आप भी ऊंचे-ऊंचे बर्फीली चोटियों के बीच क्रेवास के ऊपर सीढ़ी के सहारे पार करने अनुभव लेना चाहते हैं। तो आपको अब बर्फीली चोटियों में जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में स्थित पहाड़ी शैली में बने भवन के अंदर म्यूजिम में बने क्रेवास के ऊपर से चलकर इस अनुभव को प्राप्त कर सकते हैं। तो साथ पर्वतारोहण सहित चारों धामों और पहाड़ की संस्कृति से भी इस म्यूजियम में 3 डी ऑडियो और विजुअल के साथ रूबरू हो सकते हैं। निम के अधिकारियों का कहना है कि यह उत्तर भारत का पहला इस प्रकार का म्यूजियम है। जहां ऑडियो विजुअल के साथ पर्वतारोहण और पहाड़ की संस्कृति को आप एक साथ देख सकते हैं। 

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में पर्वतारोहण और पहाड़ की संस्कृति से देश और विदेश के लोगों को जीवंत रूबरू करने के लिए 2019 में करीब आठ करोड़ की लागत से पहाड़ी शैली में म्यूजियम का निर्माण शुरू किया गया। जिसमें पहाड़ी पत्थरों सहित लकड़ी का प्रयोग कर इसको खूबसूरत रूप दिया गया। संग्राहालय अध्यक्ष डॉ विशाल रंजन ने बताया कि यह उत्तर भारत का पहला म्यूजियम होगा। जहां पर पर्वतारोहण से जुड़ी बारीकियों को 3 डी ऑडियो और विजुअलाइजेशन के साथ दिखाया गया है। विशाल ने बताया कि किस प्रकार नेहरू पर्वतारोहण सस्थान में पर्वतारोही अपने प्रशिक्षण के दौरान बेसिक से लेकर रेस्कयू और सर्च ऑपरेशन के साथ ऊंची-ऊंची चोटियों के आरोहण के समय गुर सीखते हैं। यह सब इस म्यूजियम में जीवंत दिखता है। साथ ही सबसे अहम क्रेवास को पार करने का अनुभव यहां पर लिया जा सकता है।


           वीडियो देखें 

इसके साथ ही म्यूजियम में पहाड़ की संस्कृति, पाराम्परिक शैली सहित जीवन शैली सहित चारों धामों का जीवंत रूप देखने को मिलता है। पहाड़ की ठेढ जीवनशैली के रंग इस संग्राहालय में देखने को मिलेंगे। वहीं यह नेहरू पर्वतारोहण के साथ ही जनपद के पर्यटन के लिए एक मिल का पत्थर साबित हो सकता है। नेहरू पर्वतारोहण सस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि संग्राहालय के उद्धघाटन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सितम्बर माह में निम आ सकते हैं। 

केंद्रीय रक्षा मंत्री के कार्यक्रम के लिए प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेज दिया गया है। साथ ही संग्रहालय निम की ट्रेनिंग और पहाड़ की जीवन शैली को महसूस करने का अनुभव देता है । 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top