नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने रविवार को वार्ड नंबर सात के पाढूली का औचक निरीक्षण किया

Uk live
0

 रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी :  नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने रविवार को वार्ड नंबर 7 के पाढूली का औचक निरीक्षण किया। जहां सभासद मनोज शाह ने बताया कि पिछले लंबे समय से पाढूली में लाइट, सीवरेज,  नालियों की समस्या से आम जनमानस खासा परेशान है। जिसका स्थलीय निरक्षण पालिकाध्यक्ष द्वारा किया गया है। वही स्थानीय लोगों द्वारा सार्वजनिक भवन, बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से बनाने की मांग की। जिस पर स्थानीय जनता बैठक, वैवाहिक समारोह, व विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर सके। जिसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने बताया कि पिछले वर्षों में कोविड-19 के चलते कई विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़े हुए थे। किंतु वर्तमान में करोना महामारी के आंकड़ों में कमी आने के बाद अब नगर पालिका परिषद नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य को व्यवस्थित रूप से कर रही है। भवन सिवरेज, नाली, व लाइट की समस्या को नगरपालिका तत्काल प्रभाव से वार्ड नम्बर 7 में सुव्यवस्थित करेगी।

वही इस मौके पर कलमूराम, प्रेमलाल, ताराचंद, कमलनाथ, पन्नालाल, मनोज शाह, जयप्रकाश, सत्यपाल, अनिल कुमार, अनिल, सुंदरलाल, प्रेमलाल ज्ञानी, राम बुद्धि राज, बिहारी लाल, जेठालाल, गिरधारी लाल, अरविंद, आदि मौजूद रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top