Team uklive
ऋषिकेश : 28वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका) प्रतियोगिता दिनांक 27 से 30 सितंबर 2021, आगरा, उत्तर प्रदेश के लिए उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टीम रवाना हो गई हैं.
उतराखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अमजद उस्मानी ने उतराखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट अंडर 19 टीम (बालक व बालिका),के नामों की घोषणा की ।
ऋषिकेश के शत्रुघ्न घाट पर मानव अधिकार हमारी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से सभी खिलाड़ियों ने गंगा आरती ली । ट्रस्ट के अध्यक्ष अशरफी राणावत ने कहा कि बालिका आज के युग में हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है यह हम सभी बालिकाओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात है बालिका दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड की टीम आगरा के लिए रवाना हुई है मैं दोनों ही टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं और भविष्य में क्रिकेट टीम को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन देती हूं । इस अवसर पर शत्रुघ्न घाट के आदरणीय एवं सम्मानित महन्त श्री मनोज द्विवेदी जी ने सभी खिलाड़ियों को माल्यार्पण करके अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।
आपको बता दे कि उतराखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य एवं उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से दिनांक 15 सितंबर को निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी के खेल मैदान पर तीन दिवसीय चयन एवं प्रशिक्षण कैम्प संचालित किया गया था तत्पश्चात खिलाड़ियों का चयन हुआ ।
चयनित खिलाड़ियों में 14 बालिका व 14 बालक करेगें उतराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व ।
28वीं राष्ट्रीय स्तर (अंडर 19) टेनिस बॉल क्रिकेट बालक व बालिका प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर 2021 जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, आगरा, उत्तर प्रदेश, में खेली जा रही है ।
बालिका टीम के खिलाड़ीयों नाम:- मीनाक्षी (कप्तान), निशा (उप कप्तान), सुहाना मल, तानिया छेत्री, रश्मि कुलियाल, आशिका सिंह, अपूर्वा सकलानी, खुशी अहुजा, अंबिका नेगी, महक पवांर, शिखा यादव, निहारिका कुडियाल, रितु बिष्ट, राधिका भारद्वाज,
टीम कोच- पूजा गुसाई टीम और मैनेजर पूनम चौहान ।
बालक टीम के खिलाड़ीयों के नाम:- तरंग गिरी (कप्तान), आशीष तोमर (उप कप्तान), मुकुल बिष्ट, सौरभ मौर्य, देव पंवार, अभिजीत गिल, यश भारद्वाज, पार्थ सेमवाल, सिद्धांत कुमार, अक्षित सेमवाल, सक्षम, यशवर्धन धनी, विशाल बालियान, मानवेंद्र सिंह ।
टीम कोच:- वसीम अहमद, टीम मैनेजर- दिनेश पैन्यूली ।
चयनित टीम 26 सितंबर को सुबह 5:00 बजे हरिद्वार से पंजाब के लिए रवाना हुई । एन. जी. ए. के खेल प्रशिक्षक एवं टेनिस बॉल क्रिकेट के टीम मैनेजर दिनेश पैन्यूली ने चयन एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया हेतु निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकैडमी की प्रधानाचार्या डॉ सुनीता शर्मा जी एवं प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग , उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी गण, शत्रुघन घाट के महंत मनोज द्विवेदी और मानव अधिकार हमारी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी गण का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया जिनके कर कमलों से यह सभी सुनिश्चित हो पाया और आगे भी इसी तरह का सहयोग की अपेक्षा सभी से की।
इस अवसर पर उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र भट्ट, मानव अधिकार हमारी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट की महासचिव अनीता तिवारी, कोषाध्यक्ष सरस्वती चौहान, भारतीय वायुसेना से रिटायर अफसर डी पी रतूडीं, कुलभूषण द्विवेदी, महेश पैन्यूली, शेर सिंह थापा, साहिल पोखरियाल, शुभम थपलियाल, मोहित बिष्ट, अतुल भट्ट, अनिकेत प्रजापति, अभिषेक रागडं, देवेंद्र दत्त शर्मा आदि मौजूद थे ।




