रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : विकासखण्ड कीर्तिनगर में टिहरी प्रशासन के सहयोग से जन सुविधा कल्याण शिविर का आयोजन किया गया.जिसमें जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बोराड़ी( ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति) द्वारा दिव्यांगजनो की यूडीआईडी कार्ड हेतू 105 दिव्यांगजनो के आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही दिव्यांग जनो के लिये आवश्यकता अनुसार उपकरण हेतु दिव्यांगजनो के दस्तावेज लिये गये जिसमें 35 दिव्यांग की सम्पूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए. पुनर्वास केंद्र के नोडल सुशील बहुगुणा ने जानकारी दी की जिन दिव्यांगजनो को पिछले तीन वर्षो से उपकरण प्राप्त नही हुऐ वह जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र मे अपने आवश्यक दस्तावेज दिव्यांगता प्रमाण पत्र 15000मासिक से कम का आय प्रमाण पत्र व आधार कार्ड व दिव्यांगता को प्रदर्शित करती हुई पोस्टकार्ड फोटो कार्यलय में जमा करने के लिये कहा गया। साथ ही आज शिविर में 45 दिव्यांगजनो को कोविड का टीकाकरण किया गया |
इस अवसर पर समाजकल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांगजनों के पेंशन हेतू आवश्यक दस्तावेज की जानकारी प्रदान की गयी | कार्यक्रम मे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के मोहन रावत भीम बिष्ट महेश चमोली व समाज कल्याण विभाग के दयाल सिंह चौहान आदि उपस्थिति थे |



