रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : मखलोगी पट्टी में दिनेश धनै के क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता से संवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए,कहा कि मंत्री रहते हुए भी जनता के हर सुख-दुख में शामिल रहा हूं। लेकिन आज का जन प्रतिनिधि जनता के सुख-दुख में शामिल होने की बात तो छोड़ें फोन तक रिसीव नहीं करता है । इससेे आप लोग भी भले भांति परिचित होंगे। उन्होंने कहा कि आज टिहरी विधायक जन प्रतिनिधि नहीं ठेकेदार बन चुका है।धनै ने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में जो आईटीआई नकोट में खुलवाया था बर्तमान विधायक ने उसे बंद कर दिया.इस दौरान करीब अस्सी लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की.
धनै ने शामिल सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि उजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान का ध्यान रखा जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी,जिला सचिव कृष्णा ममगांई, उपाध्यक्ष दौलत मखलोगा,शाहिल मखलोगा, प्रधान विनीता मखलोगा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश भट्ट,दिलवर मखलोगा, सूरजमणी,अलेल सिंह बिष्ट,सूरत सिंह बिष्ट,
पूर्व प्रधान ममता देवी,भाग चंद रमोला, कुलदीप मखलोगा आदि मौजूद थे।



