टिहरी जनपद मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने का युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल जोशी ने किया विरोध

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी : युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल जोशी ने टिहरी जनपद मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पदों को आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति करवाने का विरोध किया है उन्होंने इस सम्बन्ध मे जिलाधिकारी टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव को पत्र भी लिखा है जिसमे उन्होंने कहा है कि  जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनेक पदों के लिए आउटसोर्स एजेंसी T&M Service Consulting Pvt. Ltd Mumbai, India के माध्यम से भर्तियां की जाने की प्रक्रिया गतिमान है जो कि आउटसोर्स एजेंसी से भर्तियां कराना न्यायोचित नहीं है, जिसका टिहरी युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करता है।
आउटसोर्स एजेंसियों से भर्ती करने के विरोध का मुख्य कारण ये है कि राज्य में शिक्षित बेरोजगारों के साथ आउटसोर्स एजेंसियों के द्वारा मानसिक शोषण करने की शिकायतें समाचार पत्रों के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दिन पर दिन प्राप्त होती रहती है 

तथा  आउटसोर्स एजेंसियां समय पर कार्मिकों को मानदेय भी नहीं देती हैं जब आउटसोर्स कर्मचारी मानदेय की बात संबंधित आउट सोर्स एजेंसी से करते हैं तो उन कार्मिकों को नौकरी से निकाल देने की धमकियां दी जाती है और तत्पश्चात जब कार्मिकों को निकाला जाता है तो आउटसोर्स एजेंसियां पत्र जारी कर कार्मिकों को देती है कि आपके द्वारा अनुशासनहीनता की गई है जिस कारण आपकी सेवा समाप्त की जाती है।
 कपिल जोशी ने कहा कि प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम जिलाधिकारी को  गुमराह कर आउट सोर्स से भर्तियां कराने के लिए पत्राचार कराते हैं जो कि बीते 2 सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी के अनुमोदन पर स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण समिति के माध्यम से संविदा पर भर्तिया करने हेतु विज्ञापन जारी किया गया था तो अब दस  दिन बाद अगली भर्तियां आउटसोर्स से क्यों?

  जनपद देहरादून में आठ अगस्त को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति से संविदा पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है साथ साथ  संज्ञान में यह भी लाना चाहते हैं कि पूर्व में दिनांक  09 जून 2021 को स्वास्थ्य सचिव ने स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखण्ड को सम्बोधित व जिला अधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पृष्ठांकित पत्र में सम्बद्धता को समाप्त कर मूल तैनाती पर जाने हेतु पत्र जारी किया था, जिस पर अभी जनपद टिहरी में किसी को भी उनकी मूल तैनाती पर नहीं भेजा गया है।
उन्होंने जिलाधिकारी से शिक्षित बेरोजगारों की भविष्य को देखते हुए आउट सोर्स पदों को भरे जाने का पत्र निरस्त कर जनपद देहरादून की भांति उक्त पदों को जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के माध्यम से संविदा पर भरे जाने  तथा प्रभारी अपर चिकित्सा अधिकारी एनएचएम  सहित अन्य सम्बद्ध कार्मिकों को मूल तैनाती पर भेजे जाने की मांग की है उन्होंने कहा  ऐसा ना होने की स्थिति मे  टिहरी युवा कांग्रेस को मजबूर होकर धरने पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top