घनसाली विधानसभा मे हुई कांग्रेस कमेटी की मैनोफैस्टो बैठक संपन्न

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


घनसाली : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रुद्रप्रयाग जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष जनपद टिहरी गढ़वाल की मेनिफेस्टो कमेटी की प्रभारी लक्ष्मी राणा  का विधानसभा क्षेत्र घनसाली में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जिसके बाद बैठकका आयोजन किया गया. 
उपरोक्त बैठक में प्रभारी  लक्ष्मी राणा ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा,  ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी, सूर्य प्रकाश रतूड़ी ,पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ,पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, दिनेश लाल, मकान लाल, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव अरुणोदय सिंह नेगी ,डॉक्टर प्रकाश शाह, पूरब सिंह पवार, प्रशांत जोशी,जसवीर सिंह नेगी शिवेंद्र रतूड़ी,हरीश रावत, विजय राणा, सुनील बिष्ट ,उत्तम रावत, सतपाल मियां, जसवंत गुसाईं ,अमर सिंह रावत आनंद ब्यास  पूर्णनाद कुकरेती,कैलाशी देवी ,भजन सिंह भंडारी,आदि लोग उपस्थित थे।
मेनिफेस्टो के लिए प्रमुख मुद्दे बैठक मे रखे गए जिनमे  घनसाली विधानसभा को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करना   विकासखंड का विभाजन करना, बालगंगा अलग से विकासखंड बनाया जाना, डिग्री कॉलेज की स्थापना करवाने के साथ ही सौ बेड का अस्पताल बनाया जाना  प्रमुख मुद्दों मे शामिल रहा. 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top