एलोपैथिक अस्पताल नकोट में एक्सरे , अल्ट्रासाउंड के लिए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Uk live
0

Team uklive

टिहरी :   विकासखंड चम्बा की मखलोगी पट्टी के राजकीय एलोपैथिक अस्पताल नकोट में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने तथा प्रसूति गृह की स्वीकृति के लिए क्षेत्रिय जनता ने जिलाधिकारी महोदया टिहरी गढ़वाल नई टिहरी को ज्ञापन दिया है । ज्ञापने में कहा गया कि नकोट अस्पताल बौराडी जिला मुख्यालय से  30 से भी अधिक किलोमीटर दूर है । यहां पर प्रसूती कराने के लिए भी कोई सुविधा नहीं है साथ ही एक्सरे अल्ट्रासाउंड के लिए बौराडी जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है । जनता की मांग है कि यहां पर अगर सुरक्षित प्रसब व एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन हो जाती तो गरीब लोगों को दूर नहीं जाना पड़ता । ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों ने मांग नहीं माने जाने पर 18  सितम्बर 2021 से नकोट में धरना देने की बात कही गई है । ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में दौलत सिंह मखलोगा , साहिल मखलोगा  , गोपाल सिंह , अमरदेब , दिनेश रमोला , रविन्द्र सिंह , सहित एक दर्जन लोग हैं ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top