सुषमा बहुगुणा को उद्यमिता के क्षेत्र में कार्य करने पर राज्य सरकार के द्वारा उद्योग निदेशालय से राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया भब्य स्वागत

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

चम्बा : आज उद्योग व्यापार मंडल चंबा में सुषमा बहुगुणा को उद्यमिता के क्षेत्र में कार्य करने पर राज्य सरकार के द्वारा उद्योग निदेशालय से राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा,  प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी,  प्रदेश महामंत्री दिनेश डोभाल,  प्रदेश मंत्री अब्दुल अतीक और जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल,  दीपक राणा,  चंद्रशेखर तिवारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिशन सिंह भंडारी  शूरवीर चंद रमोला,  दरमियान सिंह सजवान,  जिला मंत्री राजेंद्र राणा  मदन थपलियाल,  राकेश गुनसोला,  ज्योति रावत आदि कई लोगों ने खुशी जताते हुए स्वागत किया और कहा कि जो भी महिला इस प्रकार के कार्य करेगी उनको प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा सम्मानित किया जाएगा. 

इस अवसर पर सुषमा बहुगुणा,  जिला महामंत्री संजय ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों जिले के पदाधिकारियों चंबा यूनिट के 

पदाधिकारियों के द्वारा जो सम्मान हमको मिला है हम हृदय की गहराइयों से आपका आभार व्यक्त करते हैं और उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों का भी आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों ने हमारा उत्साहवर्धन किया है. 

इस अवसर पर जिला उद्योग व्यापार मंडल और चंबा इकाई के द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. 

 यह कार्यक्रम व्यापार मंडल सभागार में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top